टॉप स्टोरीज़

6 की मौत : भीषण बस हादसे में अब तक 6 की मौत, 10 से ज्यादा घायल…. 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस…

इंदौर 23 जून 2022। मध्य प्रदेश के इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 40 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में 10 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर कही जा रही है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया है.

हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में करीब 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसकी पुष्टि सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने की है। कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक हादसे के वक्त बस तेज स्पीड में थी। ओवर टेक के चक्कर में हादसा हुआ है। 10 घायलों को इंदौर के अस्पताल लाया गया है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

जानकारी के मुताबिक बस भैरव घाट के पास 50 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई। बस पूरी तरह उलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंदौर से 4 एंबुलेंस भी घटनास्थल भेजी गई हैं।

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मृतकों को चार-चार लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही, घायलों का नि:शुल्क उपचार की बात भी कही है।

Back to top button