अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में इस समय हल्की बारिश देखने को मिल रही है। देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 3 मार्च तक देश के कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और आंधी की संभावना जताई गई है, जिनमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्य शामिल हैं।

Telegram Group Follow Now

राजधानी दिल्ली में आज सुबह रविवार (3 मार्च) की सुबह बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली के मंडी हाउस, आरके पुरम, इंद्रप्रस्थ, कर्तव्य पथ जैसे इलाके में बारिश देखने को मिली है।

अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

Read more: Maruti Alto K10 पर मिला ऑफर, जल्दी नहीं खरीदा तो खाली हो जाएगा स्टॉक

बीते दिनों दिल्ली में शनिवार सुबह अचानक मौसम बदला, ग्रेटर कैलाश, इंडिया गेट, आरके पुरम और जनपथ समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर था। इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है।

आईएमडी की मानें तो आज यानी 3 मार्च को पूर्वी भारत में आंधी/ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आज विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा 3-4 मार्च को बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

Read more: Google Map का नया फीचर देख चौक जाओगे,मोबाइल बंद होने पर भी सुविधा देने में एक्सपर्ट

इसके अलावा, बिहार और झारखंड में आज छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान अलग – अलग
स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है।

सिक्किम में आज और 4 मार्च को हल्की वर्षा देखी जा सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। 4-5 मार्च को असम, मेघालय और नागालैंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

 

 

 

 

 

Related Articles

NW News