अध्यातम

Aaj ka Rashifal-4 मई 2022 : वृष राशिफल के लोगों को नौकरी में हो सकता विवाद….धनु राशिवालों को हो व्यापार में नुकसान

रायपुर 3 मई 2022। 4 मई 2022 का राशिफल: आज चन्द्रमा वृष राशि में है तथा 04:45 pm के बाद चन्द्रमा मिथुन राशि में जाएंगे। प्रातःकाल के समय चन्द्रमा मृगशिरा नक्षत्र में रहेंगे। गुरु मीन राशि में हैं। शनि अब कुम्भ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज युवा विशेषकर मेष व धनु राशि के लोग प्यार के मामले में बहुत ही संवेदनशील रह सकते हैं। मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में उन्नति करेंगे। मकर, कन्या व कुम्भ राशि के छात्रों को लाभ होगा। कर्क तथा मीन के छात्र जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

यहां देखें 4 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-

आज आपको जॉब में किसी कर्क या सिंह राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ होना चाहिए। जॉब को एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। 04:45 pm के बाद किसी जमीन या मकान को क्रय करने में ससुराल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

आज का दिन 04:45 pm के बाद व्यवसाय में रुके कार्यों पर द्वितीय चन्द्रमा विजय प्राप्त करवा सकता है। जॉब में किसी बात को लेकर किसी भी विवाद में मत पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है। युवा प्यार के मामले में संवेदनशील रहेंगे। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 

व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। सूर्य मेष में हैं। आज आपकी हेल्थ बहुत अच्छी रहनी चाहिए। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 

04:45 pm के बाद चन्द्रमा मिथुन में है। आज मन को एकाग्र करें। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई दिनों से रुके कुछ सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। युवा नए उमंग व उत्साह से जीवन पथ पर चलें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

5. सिंह राशिफल-

परिवार में बहस से दूर रहें। सम्बन्धों में दूरियों को मिटाने के लिए प्रयास करना बेहतर है। व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल-

आज जॉब में उच्चाधिकारियों से किसी कार्य को सुधारने में अपने मन की सुनें जल्दबाजी में मामला बिगड़ भी सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है ।श्री सूक्त का पाठ करें। कर्क व सिंह राशि के मित्र से लाभ मिल सकता है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल-  

गुरु खष्ठम व 04:45pm के बाद नवम चन्द्रमा शुभ है। आपकी राशि का स्वामी शुक्र व मित्र शनि अनुकूल है। आज चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर फाइनल डिसीजन की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। आप एक कल्पनाशील व्यक्ति हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल-

राशि स्वामी मंगल व गुरु का गोचर व 04:45 pm के बाद चन्द्रमा का अष्टम गोचर शुभ है। आज पंचम गुरु व खष्ठम का सूर्य जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलवा सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। प्यार के रिश्ते को विवाह में बदलने के सुखद संयोग बन सकते हैं। व्यवसाय को लेकर 04:45 pm के बाद कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

9. धनु राशिफल-

आज का दिन जॉब में प्रगति का है। व्यवसाय में उन्नति का समय है। आज धन का आगमन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। लाल व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मसूर का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल- 

04:45 pm के बाद चंद्रमा मिथुन में हैं। जाँब को लेकर खुश रह सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आर्थिक प्रगति सम्बन्धित सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति की भी संभावना है। नीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

आज 04:45 pm के बाद चन्द्रमा पंचम है। जॉब में विवादों से अपने को दूर करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब में कार्यों की अधिकता से में तनाव मत लें। तिल व गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल-

आज 04:45 pm के बाद जॉब में रुके कार्य को पूर्ण करेंगे। परिवार संग यात्रा से आनंदित रहेंगे। व्यवसाय में अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। छाता का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

Back to top button