टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा ,अटल सेतु’ पर पहला एक्सीडेंट का मामला.

मुंबई 22 जनवरी2024|12 जनवरी 2024 को मुंबई के अटल सेतु पुल का उद्घाटन हुआ था। यह समुद्री ब्रिज भारत का सबसे लंबा पुल है। 12 जनवरी से शुरु हुए इस पुल पर अब तक कोई हादसा नहीं हुआ था। मगर बीते रविवार यानी 21 जनवरी को इस पुल पर एक कार एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है एक कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई और उसके बाद कई बार पलटते हुए आगे गई। आखिर में कार सीधी खड़ी हो गई। इसमें राहत की बात यह है कि कार किसी दूसरी गाड़ी से नहीं टकराई वरना वो भी हादसे का शिकार हो जाती।

महिला चला रही थी कार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि कार ओवरटेक कर रही थी तभी उसने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई। पनवेल की रहने वाली 32 वर्षीय जारा साकिर कार चला रही थी।

इस ब्रिज का 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन के ऊपर और बाकि पूरा हिस्सा समुद्र के ऊपर बना हुआ है। ये ब्रिज मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। इसके उद्घाटन के बाद लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में 2 घंटे की जगह केवल 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।

Back to top button