क्राइमब्यूरोक्रेट्स

गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ तो , कांस्टेबल ने फांसी लगाकर कर ली सुसाइड…

मुंबई 20 नवंबर 2023| मुंबई के वर्ली इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया है. जी मीडिया संवाददाता ने बताया कि 27 साल के इंद्रजीत सालुंखे नाम के पुलिस कांस्टेबल ने प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल ने पहले फांसी का फंदा गले में लगाकर फोटो खींची और अपनी प्रेमिका की दोस्त को भेज कर उसे बताया कि वो आत्महत्या कर रहा है. मैसेज भेजने के कुछ देर बाद उसने आत्महत्या भी कर ली. यह घटना बीती रात 10 बजे की है.सालुंखे मुंबई पुलिस के लोकल आर्म्स विभाग में तैनात था|

क्या है पूरा मामला?
कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच झगड़ा इसलिए हुआ था क्योंकि कांस्टेबल इंस्टाग्राम पर दूसरी लड़कियों से बातचीत करता था। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बीती रात 10 बजे की है, जब सालुंखे ने लाइब्रेरी की खिड़की पर लगे लोहे के ग्रिल पर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। सालुंखे मुंबई पुलिस के लोकल आर्म्स विभाग में पोस्टेड था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सालुंखे मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहने वाली एक महिला से प्यार करता था। दोनों साथ में इसी साल अप्रैल महीने से थे। आरोप है कि मृतक कांस्टेबल दूसरी महिलाओं के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था, जिस वजह से उसका और उसकी प्रेमिका के बीच झगड़ा हुआ।

बीती शाम 4 बजे के करीब हुआ था झगड़ा
सूत्रों ने बताया कि बीती शाम 4 बजे के करीब वर्ली चौपाटी पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद 6 बजे के करीब कॉन्स्टेबल उसे दादर स्टेशन छोड़कर आया। इसके बाद साढ़े 6 बजे के करीब उसने अपनी प्रेमिका को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया और रात दस बजे के करीब फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।

Back to top button