मनोरंजन

प्रभास को एयरपोर्ट पर फोटो, खिंचवाने के बाद फैन ने जड़ा थप्पड़, गाल सहलाते रह गए बेचारे एक्टर….

नई दिल्ली 3 अक्टूबर 2023। फैंस अपने फेवरेट स्टार्स की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। उनसे बात करने के लिए, उन्हें छूने के लिए फैंस कुछ भी कर सकते हैं, हालांकि कुछ फैंस एक्साइटमेंट में ऐसा कुछ कर देते हैं,जो लाइमलाइट में आ जाता है। ऐसा ही कुछ बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ हुआ, जहां एक फीमेल फैन ने एक्टर को एक्साइटमेंट में गाल पर चांटा मार दिया। हालांकि चांटे का वीडियो काफी पुराना है लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या है, जो आपको हिला कर रख सकता है।

प्रभास की हो रही तारीफ
दरअसल, ये वीडियो कुछ साल पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। प्रभास की फैन ने जानबूझकर कर उन्हें थप्पड़ नहीं मारा था। वो उन्हें छूना चाहती थीं और ऐसे में प्यार से उनके गाल पर चांटा लगा दिया था। ऐसा करने के बाद फैन का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर था। वैसे प्रभास की तारीफ तो बनती है कि वो काफी कूल एंड काम हैं, तभी उन्होंने इस मामले पर कोई खास रिएक्शन नहीं दिया। प्रभास के फैंस भी उनकी इसलिए तारीफ कर रहे हैं। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर
बता दें, हाल में ही प्रभास फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में राम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सीता की भूमिका में कृति सेनन नजर आई थीं। लोगों को फिल्म खासा पसंद नहीं आई थीं। इस वजह से एक्टर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही ‘सालार’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वो दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी दिखाई देंगे। एक्टर के फैंस को दोनों ही फिल्मों का इंतजार है। फिलहाल वो दोनों के प्रमोशन्स में अभी से लगे हुए हैं।

Back to top button