बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म…..मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद आंदोलन वापस लेने का लिया फैसला…. जानिये वार्ता में किया मिला आश्वासन…

रायपुर 16 दिसंबर 2021। 10 दिसंबर से चली आ रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के संयुक्त मंच प्रतिनिधिमंडल ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। इससे पहले छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले करीब 6 दिनों से हड़ताल पर थी। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सहायिका-कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि तीन महीने के भीतर उनकी मांगों को राज्य सरकार पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के बाद सहायिका-कार्यकर्ता संयुक्त मंच ने अपने सात दिवसीय हड़ताल को खत्म करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद प्रदेश अध्यक्ष सरिता पाठक ने कहा कि

“मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि 3 महीने के भीतर उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 साल इंतजार किये हैं तो तीन महीने और दें, मांगों को पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद हम अपने काम पर लौट रहे हैं। उम्मीद है सरकार ने जो हमसे वादा किया है, वो जरूर पूरा किया जायेगा, हमने इसी उम्मीद के साथ अपना आंदोलन स्थगित किया है”

17 दिसंबर से सभी आंगनबाड़ी केन्र्दो के ताला खुल जायेगा और केन्द्रो का काम काज सामान्य रूप से प्रारम्भ करने का निर्णय संयुक्त मंच के प्रान्ताध्यक्ष सरिता पाठक.रूक्मणी सज्जन प्रान्ताध्यक्ष. हेमा भारती.अध्यक्ष और कल्पना चन्र्द अध्यक्ष द्वारा लिया गया और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिकाओ से अपील की है कि अपने अपने आंगनबाड़ी केन्द्रो को कल 17/12/21 से खोले और सभी कार्य संचालित करे।

Back to top button