मनोरंजन

आलिया भट्ट हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज, रणबीर कपूर की गोद में नजर आईं बेटी!

मुंबईं 10 नवंबर 2022: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। छह नवंबर की सुबह रणबीर कपूर और परिवार उन्हें डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था। आलिया भट्ट को अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दस नवंबर की सुबह रणबीर और पूरा परिवार मां बनीं आलिया और न्यू बॉर्न बेबी को लेकर घर वापस आ गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से बेटी को जन्म दिया है, तभी से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कपूर और भट्ट् परिवार में जश्न का माहौल भी देखा जा रहा है। फैंस भी आलिया और रणबीर की बेटी की पहली झलक पाने के लिए फैंस बेताब है। इसी बीच गुरुवार को आलिया बेटी के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज हो गयीं।

पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणबीर और आलिया की गाड़ियां अंदर जाते नजर आई थी। तीन गाड़ी गुरुवार सुबह एचएन रिलायंस पहुंची थीं।

https://www.instagram.com/reel/Ckw71pXKew9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=39a2e54c-4fe2-4566-97a6-0123911c5ce5

आलिया भट्ट रविवार की सुबह अस्पताल में भर्ती हुई थीं और उसी दिन बेबी गर्ल को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्म पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था, ‘हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में – हमारा बच्चा है… और वह एक जादुई लड़की है’ इस पोस्ट के साथ आलिया ने शेर के एक परिवार का स्केच भी शेयर किया था, जिसमें शेर अपनी शेरनी और बच्चे के साथ नजर आ रहा था।

सोशल मीडिया पर जो फोटोज और वीडियोज दिख रहे हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि कार में आगे बैठे रणबीर की गोद में उनकी बेटी है, हालांकि रिफ्लेक्शन की वजह से साफ तौर पर कुछ कहना मुश्किल है। याद दिला दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गए थे। आलिया- रणबीर के वेडिंग और प्री वेडिंग फोटोज खूब वायरल हुए थे। इसके बाद 27 जून को आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की। आलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर की थी, जो अस्पताल से थी और इस में उनके साथ रणबीर भी मौजूद थे। वहीं 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया और एक प्यारा सा इंस्टा पोस्ट करते हुए इसकी भी जानकारी फैन्स के साथ शेयर की।

https://www.instagram.com/reel/CkxBIOcjOZp/?utm_source=ig_embed&ig_rid=86d677dc-3934-499e-9bdf-1a48a7374240

बात आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। वहीं ‘जी ले जरा’ में आलिया, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इन सभी प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया भट्ट, हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 भी लिस्ट में शामिल है।

बात रणबीर के प्रोजेक्ट्स की करें तो वो ब्रह्मास्त्र से पहले शमशेरा में नजर आए थे। रणबीर के खाते में श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म शामिल है, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। वहीं फिल्म एनिमल में भी रणबीर कपूर अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। रणबीर कपूर के साथ एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले रणबीर के रश्मिका संग कुछ फोटोज भी वायरल हुए थे।

Back to top button