हेडलाइन

अमित शाह का पंडाल आंधी में उड़ा, रात भर काम कर फिर से किया गया दुरुस्त

रायपुर 22 जून 2023। केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज दुर्ग आ रहे हैं। दुर्ग दौरे से पहले ही मौसम ने कार्यक्रम स्थल पर तांडव मचा दिया। तेज आंधी और बारिश से कार्यक्रम स्थल अस्त व्यस्त हो गया। वहीं कार्यक्रम स्थल के पंडाल उड़ गये। स्टेडियम में व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश मूणत के सामने ही पंडाल उड़ गया। हालांकि पंडाल उड़ने के तुरंत बाद फिर से पंडाल को व्यवस्थित करने का काम चला। रात भर चले काम के बाद पंडाल अब फिर से तैयार हो गया है।

अमित शाह आज दोपहर दुर्ग आने वाले हैं। इससे पहले वो रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा भी करेंगे। दुर्ग में वो पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले बुधवार को शाह के लिए जो डोम और पंडाल लगाया गया था वो बुधवार को आई तेज आंधी में उड़ गया। गृहमंत्री अमित शाह पहली बार दुर्ग जिला आ रहे हैं। उनके दुर्ग दौरे का शेड्यूल जारी हो गया है।

प्रोटोकाल, सुरक्षा और व्यवस्था आदि के अनुरूप इसे तैयार किया जा रहा है। बीजेपी के पूर्व मंत्री और कई बडे़ नेताओं को अलग-अलग व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार दोपहर को पंडाल लगाने का कार्य अपने अंतिम चरण में था। अचानक 3-4 बजे के करीब मौसम बदला। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसमें वहां लगाया गया पूरा पंडाल उड़ गया और लगाए गए पोल भी गिर गए। गनीमत यह रही कि मुख्य डोम को कुछ नहीं हुआ था। हालांकि देर रात तक चले काम के बाद पंडाल को दुरुस्त कर लिया गया।

Back to top button