पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

योगी के मंत्रियों का इस चुनाव में क्या हुआ ?…देखिये कौन आगे हैं और कौन पीछे…. पार्टी छोड़कर जाने वाले मंत्रियों का भी हाल देखिये

लखनऊ 10 मार्च 2022। ये तो स्पष्ट हो गया है कि यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। यूपी में इस चुनाव के ठीक पहले भागमभाग मची थी। लगातार बगावत का दौर चल रहा था। इनसब के बीच जब आज परिणाम आ रहा है तो सबसे ज्यादा नजर योगी के उन मंत्रियों पर है, जिन्हे लेकर अटकलों का दौर जारी है। योगी के साथ उनके कैबिनेट के 35 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट पर तो आगे चल रहे हैं, लेकिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्रियों की सीट फंसती नजर आ रही है। जानिए यूपी के मंत्रियों की सीट पर अभी तक क्या रुझान चल रहे हैं? 

 

विधानसभा सीट मंत्री/प्रत्याशी नतीजे
गोरखपुर योगी आदित्यनाथ आगे
सिराथू केशव प्रसाद मौर्य पीछे
थाना भवन सुरेश राणा आगे
मुजफ्फरनगर कपिल देव अग्रवाल पीछे
हस्तिनापुर (एससी) दिनेश खटीक आगे
गाजियाबाद अतुल गर्ग आगे
छाता लक्ष्मी नारायण आगे
मथुरा श्रीकांत शर्मा आगे
चंदौसी (एससी) गुलाब देवी आगे
बिलासपुर बलदेव सिंह औलख आगे
बहेड़ी छ्त्रपाल सिंह आगे
शाहजहांपुर सुरेश खन्ना आगे
बदायूं महेश चंद्र गुप्ता आगे
भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री आगे
सिकंदरा अजीत सिंह पाल आगे
कल्याणपुर नीलिमा कटियार आगे
महाराजपुर सतीश महाना आगे
लखनऊ पूर्व आशुतोष टंडन आगे
लखनऊ कैंट ब्रजेश पाठक आगे
पट्टी राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती आगे
इलाहाबाद पश्चिम सिद्धार्थ नाथ सिंह आगे
इलाहाबाद दक्षिण नंद गोपाल गुप्ता नंदी आगे
चित्रकूट चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय आगे
बिंदकी जयकुमार सिंह जैकी (अपना दल) आगे
हुसैनगंज रणवेन्द्र प्रताप सिंह आगे
बलरामपुर (एससी) पल्टूराम आगे
मनकापुर (एससी) रमापति शास्त्री आगे
इटवा डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी आगे
पथरदेवा सूर्य प्रताप साही आगे
फेफना उपेंद्र तिवारी आगे
गाजीपुर संगीता बलवंत आगे
शिवपुर अनिल राजभर आगे
वाराणसी उत्तर रवींद्र जायसवाल आगे
वाराणसी दक्षिण नीलकंठ तिवारी आगे
मुगलसराय रमेश जायसवाल आगे
आगरा कैंट जीएस धर्मेश आगे
अतरौली संदीप कुमार सिंह आगे

भाजपा छोड़कर सपा में जाने वाले मंत्रियों का क्या हुआ?

सीट प्रत्याशी नतीजे
फाजिलनगर स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे
घोसी दारा सिंह चौहान पीछे
नकुड़ धर्म सिंह सैनी आगे

Back to top button