क्राइम

CG- भिलाई स्टील प्लांट में फिर हुआ हादसा, मजदूर की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, एक सप्ताह में दूसरे मजदूर की मौत से आक्रोश

दुर्ग 9 जून 2022। भिलाई स्टील प्लांट के कन्वर्टर शॉप में लोहे की चैन मजदूर के सिर पर गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, एक सप्ताह के भीतर दूसरे मजदूर की मौत के बाद श्रमिकों में गहरा आक्रोश है, वहीं इस हादसे ने एक बार फिर बीएसपी प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया हैं।

पूरा घटनाक्रम भटटी थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित भिलाई स्टील प्लांट का हैं। बताया जा रहा हैं कि संयंत्र के कन्वर्टर शॉप में अर्जुन साहू नाम का श्रमिक काम कर रहा था। काम करने के दौरान ही दोपहर के वक्त उचाई से लोहे की चैन उसके सिर पर गिर गया। इस घटना में चैन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल अर्जुन साहू मौके पर ही लहुलूहान हालत में बेहोश हो गया। घटना की जानकारी के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणाों की जांच शुरू कर दी हैं। वही बीएसपी संयंत्र में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है जिसमें मजदूर की मौत हो गयी हैं। इससे पहले वेल्डिंग कार्य के दौरान आग की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गयी थी, जबकि एक मजदूर बुरी तरह से झूलस गया था। वही एक अन्य घटना में 5 अन्य श्रमिक बुरी तरह से घायल हो गये थे। संयंत्र परिसर में हुए लगातार हो रहे हादसों को लेकर जहां श्रमिक नेताओं में गहरा आक्रोश हैं, वही प्रबंधन ने घटना की जांच उपरांत दोषी पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रहा हैं।

Back to top button