क्राइमबिग ब्रेकिंग

आर्मी जवान की मौत : भीषण सड़क हादसे में जवान की मौत, तीन जवान की हालत गंभीर… दिवाली में छुट्टी लेकर लौट रहे थे घर.. आधी रात को हुआ हादसा

अलवर 23 अक्टूबर 2033। एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत हो गयी। दिवाली में छुट्टी लेकर जवान घर आ रहा था, लेकिन घर आने के दौरान ही दर्दनाक हादसे का वो शिकार हो गया। घटना अलवर जिले के बहरोड़ इलाके में जयपुर- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर गांव गुंती पुलिया के पास घटी। हादसा उस वक्त हुआ, जब बलेनो कार अज्ञात वाहन से जा टकराई। जिसमें सवार भारतीय सेना की आर्टलरी यूनिट के 3 जवान घायल हो गए। उपचार के दौरान एक जवान की मौत हो गई। जबकि हवलदार एवं लांस नायक को निजी अस्पताल के आईसीयू से गंभीर हालत में सेना के बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार चल रहा है।

मृतक राजकुमार हरियाणा के गुड़गांव जिले के पटौदी थाना क्षेत्र के गांव लोकरी का रहने वाले थे, जो दीपावली पर अपने साथियों संग 4 दिन की छुट्टी लेकर अजमेर के नसीराबाद से घर लौट रहा था। उसने परिवार एवं पत्नी से इस बार दिपावली साथ मनाने का वादा किया था। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों तथा सेना के अधिकारियों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।

परिजनों ने बताया कि मृतक राजकुमार (37) करीब 14 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। उसके पिता ओमप्रकाश भी भारतीय सेना की आर्टीलरी की इसी यूनिट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जो सूबेदार पर रिटायरमेंट हो चुके। मृतक राजकुमार के बड़ी बेटी प्रियंका 16 साल की है। बेटा अमन कुमार 12 साल का है।

मृतक जवान और घायल दोनों जवान परिवार के लिए मिठाई और नमकीन लेकर आए थे। तीनों ही अपने-अपने परिवार के साथ दिपावली मनाने के लिए आ रहे थे। परिवार के लोग आैर बच्चें भी खुश थे। लेकिन दुर्घटना के बाद खुशियों एवं घर का सामान कार्टन में रख रह गया। जिसमें सवार घायल जवान देवेंद्र सिंह बहरोड़ के मांढण थाना क्षेत्र के गांव ढीकवाड़ का है, जो सेना में लांस नायक है। जबकि दूसरा जवान विजय सिंह जयपुर ग्रामीण के गांव झोटावाली ढाणी का रहने वाला है, जो हवलदार के पद पर कार्यरत है। दोनों जवानों को बहरोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन दोपहर बाद आए सेना के अधिकारी एवं परिजन दोनों को सेना के बेस अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार किया जा रहा है।

Back to top button