हेडलाइन

ASI गिरफ्तार : महिला पुलिस इंस्पेक्टर से छेड़छाड़ के मामले में ASI को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई 14 सितंबर 2022 : मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ पर पुलिस ने कारवाही करते हुए एक ASI को ग्रिफ्तार किया है। बताया यह जा रहा ASI ने एक लेडी पुलिस इंस्पेक्टर के साथ छेड़छाड़ के मानले में गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र की राजधानी में कुरार पुलिस ने कल मंगलवार को एक सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) को एक लेडी पुलिस इंस्पेक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में अरेस्ट किया है। मुंबई पुलिस ने आज बुधवार को यह जानकारी दी है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि कुरार पुलिस ने कल एक सहायक पुलिस निरीक्षक को एक महिला पुलिस निरीक्षक से छेड़छाड़ करने के आरोप में आईपीसी की धारा 354, 354 (डी), 509 और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को लगा कि पीड़ित की वजह से उसका तबादला कर दिया गया है। इसके चलते उसने महिला पुलिस निरीक्षक को परेशान किया, अश्लील संदेश भेजे, गाली दी और धमकी दी।

Back to top button