हेडलाइनपॉलिटिकल

CG- ज्योत्सना महंत को जिताने की जिम्मेदारी बोधराम व जयसिंह पर, कोरबा के लिए 110 नेताओं की जंबो चुनाव संचालन समिति घोषित

रायपुर 12 अप्रैल 2024। कांग्रेस लोकसभावार चुनाव संचालन समिति की ऐलान कर रही है। कांग्रेस ने जांजगीर के बाद अब कोरबा लोकसभा के लिए भी संचालन समिति का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने कोरबा लोकसभा के लिए संचालन समिति में 110 नेताओं को शामिल किया है।पूर्व विधायक बोधराम कंवर के नेतृत्व में संचालन समिति का गठन किया गया है। संचालन समिति में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का नाम भी शामिल है। कोरबा लोकसभा स्तरीय संचालन समिति में 110 नेता शामिल, जिसमें पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, और अन्य कांग्रेस नेता शामिल है।

 

Back to top button