पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

उपचुनाव ब्रेकिंग: BJP की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक….देखिये लिस्ट

रायपुर 25 मार्च 2022 ।खैरागढ़ उपचुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। खैरागढ़ के लिए उम्मीदवारों के ऐलान के बाद प्रचार को लेकर दोनों पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। इसी बीच बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल है।

आपको बता दें कि खैरागढ़ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का गढ़ बताया जा रहा है, वहीं पिछली दफा खैरागढ़ से जोगी कांग्रेस के देवव्रत सिंह ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस हर हाल में खैरागढ़ की सीट जीतना चाहती है, ताकि उपचुनाव में जीत के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रख सके, वही बीजेपी खैरागढ़ पर कब्जा कर अपनी ताकत को फिर से उभारने की तैयारी कर रही है। 40 सदस्य लिस्ट में प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सरोज पांडे, रेणुका सिंह, रामविचार नेताम सहित सांसदों और कई विधायकों के नाम भी शामिल है वहीं युवा नेता ओपी चौधरी भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।

Back to top button