स्पोर्ट्स

एशिया कप 2023: ईशान किशन ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप 3 सितंबर 2023 | भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में मुकाबला रद्द हो गया। इस मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की। वह अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे। उन्होंने तूफानी पारी खेलते ही महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा तोड़ दिया है।

तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड 

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड में ईशान किशन के साथ केएल राहुल को भी विकेटकीपर के तौर पर मौका मिला था, लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए। इसी वजह से ईशान को मौका मिला और उन्होंने दोनों हाथों से मौके को भुनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 82 रन बनाकर अपनी को बैटिंग से प्रभावित करने में सफल रहे। वह पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2008 में 76 रनों की पारी खेली थी। 

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय विकेटकीपर: 

ईशान किशन- 82 रन (2023)

महेंद्र सिंह धोनी- 76 रन (2008)
सुरेंद्र खन्ना- 56 रन (1984)
महेंद्र सिंह धोनी- 56 रन (2010)

Back to top button