स्पोर्ट्स

एशिया कप फाइनल: भारतीय महिला टीम की दबंगई,…श्रीलंका को बुरी तरह रौंद बनी चैम्पियन…भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया…भारत ने सातवीं बार विमेंस एशिया कप का जीता खिताब…

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2022: महिला एशिया कप 2022 के फाइनल मुकावला Sylhet International Cricket Stadium बांग्लादेश में खेला गया इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के साथ हुआ। इस मैच में श्रीलंका की कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से धराशाई हो गई और 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन ही बना पाई और भारत को जीत के लिए 66 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने जीत के लिए मिले लक्ष्य को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और इस मैच को जीतते हुए एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम किया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन ही बना पाई। इनोका रनवेरा ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायवाड और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए टारगेट हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने छक्का जमाकर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई। मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं।
प्लेयर ऑफ़ द मैच रेणुका सिंह ठाकुर को दिया गया जबकि प्लेयर ऑफ़ द सीरीज दीप्ति शर्मा को दिया गया…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, हेमलता, रेणुका ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़.
श्रीलंका : चमारी अटापट्‌टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समराविक्रमा, निल्क्षी डि सिल्वा, हसिनी परेरा, ओशदी रणसिंघे, कविशा दिल्हरी, मल्श शहनी, सुगंधिका कुमारी, इनोका रनवेरा, अचिनि कुलसुरैया।

Back to top button