टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

BEO-प्राचार्य को अवार्ड : एक ही स्कूल के 8 बच्चों ने किया JEE एडवांस के लिए क्वालीफाई

कांकेर 02 मई 2023 :-जिला प्रशासन की अभिनव पहल हमर लक्ष्य के अंतर्गत विद्यार्थियों को जेईई मेन्स परीक्षा में सम्मिलित कराने और उनके चयन में महत्वपूर्ण भूमिका का निवर्हन करने के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर सदेसिंह कोमरे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अंतागढ़ संजय ठाकुर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कांकेर दीपक ठाकुर तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीरागांव के प्राचार्य नेमसिंह गावरे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


उल्लेखनीय है कि भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीरागांव के 08 विद्यार्थी अनिता नेताम, वर्षा पुड़ो, वंदना कोरेटी, पुरूषोत्तम करगा, मलिका राणा, प्रमोद कश्यप, शामबती और भारती मरकाम ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। एक ही विद्यालय के आठ बच्चों का चयन एक बड़ी उपलब्धि है।

Back to top button