हेडलाइन

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : कांग्रेस आज लगायेगी प्रत्याशी के नाम पर मुहर… सुबह 11 बजे से होगी चुनाव समिति की बैठक… सिंगल नाम होगा तय…

रायपुर 8 नवंबर 2022। प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाने आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी। कांग्रेस भवन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी। हालांकि कांग्रेस की तरफ से सावित्री मंडावी का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। खुद पिछले दिनों दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी ने चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी थी। पिछले दिनों उन्होंने शिक्षक पद से इस्तीफा भी दे दिया था। जिसके बाद ये तय हो गया था कि सावित्री ही अधिकृत उम्मीदवार होगी। हालांकि आज की बैठक में कुछ और नामों पर भी विचार होगा। हालांकि पार्टी सूत्र दावा कर रहे हैं कि सिंगल नाम ही आलाकमान के पास भेजा जायेगा। 8 नवंबर को सुवबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर, सह सचिव सप्तगिरी उल्का भी रायपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भी देर शाम रायपुर लौट चुके हैं।

प्रदेश चुनाव समिति में ये हैं शामिल

भाजपा ने बनायी है चार सदस्यीय कमेटी

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर BJP और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए जहां चार सदस्यीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। भाजपा ने चार प्रर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, विधायक शिवरतन शर्मा, सांसद संतोष पांडेय और विधायक रंजना साहू को भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाया है।कांग्रेस ने सावित्री मंडावी पर दांव खेलने की पूरी तैयारी कर ली है, जबकि भाजपा खेमे कई पूर्व में चुनाव लड़ चुके नेताओं के नाम आगे चल रहा है। इन अटकलों के के बीच भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए प्रर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

Back to top button