मनोरंजन

भिमन्यु की कार एक्सीडेंट में होगी मौत! अक्षरा की प्रेग्नेंसी को लेकर होगा हंगामा…

मुंबई 6 अक्टूबर 2023 ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों सोशल मीडिया पर हर्षद चोपड़ा के शो छोड़ने को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आज जबरस्दत ट्विस्ट आने वाले है। आज का एपिसोड दर्शकों के लिए बहुत ही एंटरटेनिंग होने वाला है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में आरोही सुजीत को सबक सिखाएगी। वहीं आरोही को अक्षरा की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलेगा, जिसके बाद ये खबर आरोही, अभिमन्यु देती है। अक्षरा की प्रेग्नेंसी की खबर सुन सभी चौक जाएंगे और अभिमन्यु शादी तोड़ते दिखाई देने वाला है।


अभिमन्यु होगा खतरनाक हादसे का शिकार
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अभिमन्यु जल्द ही बाहर होने वाले हैं। अभिमन्यु को जब अक्षरा की प्रेग्नेंसी का पता चलता है तो वह गुस्से में सब कुछ छोड़कर कार लेकर घर से निकल जाता है। गुस्से में कार चलते वक्त अभिमन्यु का हादसे का शिकार हो जाता है, जिसके बाद घर में फिर से एक बार दुख की लहर देखने को मिलेगी।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले ट्रैक में सब कुछ ठीक होते नजर आने लगता है और अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होते हुए देख सकते हैं, लेकिन मीडिया में ऐसी अटकलें हैं कि अभिमन्यु की कार दुर्घटना में मौत हो जाएगी और अक्षरा अपने बच्चों और परिवार की सारी जिम्मेदारियां संभालने के लिए अकेली रह जाएंगी।

Back to top button