मनोरंजन

KGF स्टार यश के जन्मदिन पर हुआ बड़ा हादसा , मृतक फैंस के परिवार से की मुलाकात…

मुंबई 9 जनवरी2024|कन्नड़ सुपरस्टार यश का सोमवार को जन्मदिन था। इस मौके पर देश भर में उनके फैंस काफी एक्साइटेड थे और उनके लिए अपने अंदाज में कुछ न कुछ खास कर रहे थे। हर साल की तरह ही इस बार भी एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिली। एक्टर 38वें जन्मदिन को ग्रैंड बनाने के लिए फैंस हर मुमकिन कोशिश करते नजर आए, लेकिन इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें यश के तीन फैंस की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ये फैंस एक्टर के जन्मदिन की तैयारी में लगे थे। इस घटना का जैसे ही यश को पता लगा वो मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है।

पिछले दिनों एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को फिल्म टॉक्सिक के लिए आभार जताया था। साथ ही बताया था कि वे जन्मदिन पर फैंस से नहीं मिल पाएंगे। इससे फैंस निराश तो जरूर हुए , लेकिन उन्होंने अभिनेता का बर्थडे धूमधाम से मनाने का फैसला किया। इसी सिलसिले में कर्नाटक के गडग जिले में एक बड़ा हादसा भी हो गया। यश का कट-आउट लगाने के दौरान तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

https://twitter.com/i/status/1744388067862171833

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान हनुमंत हरिजन (24), मुरली नादु विनमणि (20), नवीन गाजी (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 3 और लोग भी घायल हुए हैं, हालांकि फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बारे में बात करते हुए, पुलिस अधीक्षक, बाबा साहब नेम गौड़ा ने कहा, “बैनर लगाते समय उनमें से तीन को करंट लग गया और तीन घायल हो गए। बैनर में एक धातु का फ्रेम था जो HESCOM तार के संपर्क में था। एक मामला सामने आया है लक्ष्मेश्वर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। हम इसकी जांच करेंगे।”

Back to top button