बिग ब्रेकिंग

बिग ब्रेकिंग: सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 1 पायलट की हुई मौत, 1 अस्पताल में भर्ती…

अरुणाचल प्रदेश 05 अक्टूबर 2022 : अरुणाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पर तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मृत्यु हुई जबकि एक पायलट की हालत नाजुक बताई जा रही है।पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल में पायलट की प्राथमिक उपचार जारी है।

तवांग के निकट अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा सेना का चीता हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल हुए पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है।

Back to top button