टेक्नोलॉजी बिज़नेस

व्हाट्सएप यूजर के लिए बड़ी अपडेट,…. मैसेज डिलीट करने के लिए मिलेगा अब 2 दिनों का समय….

नई दिल्ली 09 अगस्त 2022: लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने आज ऐप के लिए एक नई अपडेट की घोषणा की है।

घोषणा में व्हाट्सएप की और से कहा गया है की पहले यूजर्स के पास कोई मैसेज सेंड करने के बाद उसे हटाने (Delete For Everyone) के लिए 2 घंटो से भी कम का समय मिलता था। जिसके कारण यूजर्स को काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी परेशानी को देखते हुए व्हाट्सएप ने अब इसे हटाने की समय को 2 घंटे से बढ़ाकर 2 दिन कर दिया है। यूजर्स अब कोई भी मैसेज सेंड किया हुआ 2 दिनों तक हटा सकेंगे।

मेटा-स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp ने ट्विटर पर कहा कि यह विकल्प निश्चित रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जो पहले से भेजे गए संदेश पर पुनर्विचार कर रहे हैं। हालांकि नई सुविधा के लिए यूजर्स को अपना व्हाट्सएप अपडेट करना होगा। व्हाट्सएप यूजर्स के पास संदेश भेजने के बाद उसे हटाने के लिए अब 2 दिन 12 घंटे का समय होगा। यानी कुल 60 घंटे का समय होगा। पहले, यह सीमा केवल 1 घंटा, 8 मिनट और 16 सेकंड थी।

Back to top button