मनोरंजन

Bipasha Basu Baby Girl: 43 साल की उम्र में एक्ट्रेस बिपाशा बसु बनीं मां, करण सिंह के आंगन में आई लाडली…ख़ुशी से झूम उठा पूरा परिवार….

मुंबई 12 नवंबर 2022: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को बहुत-बहुत बधाई। कपल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 43 साल की उम्र में बिपाशा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा और करण मम्मी-पापा बन गए है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब बॉलीवुड का ये लविंग कपल भी अब पैरेंट क्लब में शामिल हो चुका है।

बॉलीवुड डीवा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बन गए हैं। बिपाशा के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी टाउन के खूबसूरत जोड़ों में से एक हैं। बिपाशा-करण ने 2016 में शादी रचाई थी जिसके 6 साल बाद आज 12 नवंबर को बिपाशा बसु मां बनी हैं। बिपाशा बसु से पहले 6 नवंबर को एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बने हैं। आलिया भट्ट ने भी एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। काफी समय से दोनों इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली दोनों लाइफ की इस नई जर्नी को साथ में एंजॉय करने वाले हैं। बता दें कि अगस्त में बिपाशा और करण ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने एक्ट्रेस की बेबी बंप की फोटोज शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वैसे उससे पहले से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खूब खबरें आ रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने तब कुछ नहीं कहा। वह कई इवेंट्स और पार्टीज में नहीं जाती थीं। बिपाशा ने कहा था कि वह और करण कोविड से पहले बेबी को लेकर प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन फिर कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से दोनों ने इस आइडिया को तब ड्रॉप कर दिया था। इसके बाद साल 2021 में दोनों ने फिर ट्राई किया और फिर एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गईं।

https://www.instagram.com/p/CkhzVzELHp8/?utm_source=ig_embed&ig_rid=46b6e7e4-52d9-4745-b032-072e33104c8f

बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1996 में मॉडलिंग से की थी। इसके बाद फिल्म ‘अजनबी’ से की थी, जिसमें बिपाशा, करीना कपूर, अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए बिपाशा बसु को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। बिपाशा बसु की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राज’ थी। जिसके बाद बिपाशा सफलता की सीढ़ी चढ़ती चली गईं। करियर के शुरुआती दिनों में बिपाशा बसु ने अभिनेता जॉन इब्राहिम को डेट किया था। दोनों का रिश्ता करीब 9 साल तक चला और फैंस को भी इनकी जोड़ी पसंद थी, लेकिन अचानक दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

Back to top button