Uncategorized @hiहेडलाइन

BJP का 7 फरवरी से “गांव चलो अभियान”, 11 को पार्टी पदाधिकारी गांवों में बितायेंगे रात, लोस चुनाव को लेकर BJP कलस्टर की बैठक

रायपुर 4 फरवरी 2024। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा संगठन स्तर पर खुद को मजबूत करने में जुटी है। देर शाम राज्यसभा प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा ने चर्चा की, तो वहीं रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा कलस्टर की बैठक हुई। बैठक में भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव,महामंत्री संगठन पवन साय मौजूद थे।

करीब 2 घंटे तक चली बीजेपी लोकसभा क्लस्टर की बैठक में कई अहम फैसले लिये गये। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, लोकसभा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बैठक हुई है, जिसमें आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। है। हर लोकसभा क्षेत्रों, विधानसभा, जिलों और मंडलों में सरकारी की योजनाओं और मोदी की गारंटी को ले जाने का फैसला लिया गया है। 7 फ़रवरी से गांव चलो अभियान का शुभारंभ छग में किया जायेगा। वहीं 11 फ़रवरी तक सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रत्येक गाँव में रात्रि विश्राम भी करेंगे।

वहीं, लोकसभा प्रत्याशियों की सूची की घोषणा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि सूची अपने समय पर आयेगी। बीजेपी ने अपने लोकसभा कार्यालयों के उद्घाटन कर दिया है। पार्टी का क्लस्टर बन गया और उसकी बैठक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि लोकसभा और सह प्रभारी विस क्षेत्र में जाकर बैठक ले चुके है, संगठन के कार्यक्रमों और मोदी की गारंटी को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं

जानकारी के मुताबिक कलस्टर की बैठक में 11 लोकसभा क्षेत्रों पर मंथन किया गया। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जांजगीर-चांपा के क्लस्टर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश मूणत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर तक जाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं, वही गांव चलो अभियान को लेकर भी सभी को एक गांव में रात गुजारने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेहतर काम किया है, उन कामों को जनता के बीच ले जायेंगे, मोदी की गारंटी का बेहतर प्रतिसाध मिलेगा। सभी 11 की 11 लोकसभा सीटें हम जीतेंगे।

Back to top button