क्राइम

5 की मौत : 150 की रफ्तार में कार उड़ते हुए पुलिया से नीचे गिरी…..एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत… कार हुआ चकनाचूर, सभी ने मौके पर तोड़ा दम

धनबाद 21 नवंबर 2021। धनबाद के गोबिंदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया में जा गिरी। हादसे में सभी 5 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। सभी मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं, जो रामगढ़ से आसनसोल जा रहे थे। मृतकों में 2 महिला, 1 बच्चा और दो पुरूष शामिल हं। घटना गोबिंदपुर के हिंद होटल के पास की है।

जानकारी के मातबिक गोबिंदपुर के जीटी रोड पर कौआबांध पुलिस के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गयी। हादसे के वक्त कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गयी। 5 मृतकों में 2 की पहचान हो गयी है, एक का नाम वसीम अकरम और दूसरे का नाम शकील अख्तर है। दोनों गाटोटांड रामगढ़ के रहने वाले हैं। जिस जगह पर ये हादसा हुआ, उस जगह पर तेज घुमाव है, तेज रफ्तार की वजह से ड्राइवर रास्ता समझ नहीं पाया और फिर रेलिंग से उछलकर नदी को पार कर दूसरी तरफ की बनी रेलिंग की दीवार से जा टकरायी, इस घटना में सभी की मौत हो गयी। कार की रफ्तार 150 के करीब बतायी जा रही है।

शवों को पोस्टमार्ट के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया गया है। हादसा सुबह करीब सवा 6 बजे की बतायी जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है, परिजनों के आने के बाद शव को सौंपा जायेगा।

Back to top button