क्राइम

CG : शर्मनाक- 7वीं क्लास की छात्रा का अश्लील विडियों बनाकर किया रेप, विडियों वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, अब पुलिस कर रही……

बिलासपुर 5 जुलाई 2022 । बिलासपुर में 7वीं क्लास में पढ़ने वाली एक 13 साल की लड़की का अश्लील विडियों बनाकर उसके साथ पिछले 6 महीने से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। घटना की जानकारी जब पीड़ित लड़की की बड़ी बहन को हुई तो उसने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।जिस पर पुलिस ने अब आरोपी शख्स के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

पूरा घटनाक्रम बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र की 13 साल की लड़की 7वीं कक्षा की छात्रा है। मोहल्ले के युवक का उसका घर आना-जाना था। बताया जा रहा हैं कि इस दौरान लड़की को देखकर युवक की नीयत बिगड़ गई। छह महीने पहले युवक ने मौका पाकर लड़की को अपने घर बुला लिया। इस दौरान कमरे में ले जाकर उसने लड़की को ब्लू फिल्म दिखाई। इसके बाद उसे बहका कर उससे रेप करने के बाद उसका वीडियो बना लिया गया।

नाबालिक लड़की का अश्लील विडियों बनाने के बाद आरोपी युवक उसे अक्सर विडियों वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता और पिछले 6 महीने से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवक ने लड़की को दोबारा धमकी देकर अपने घर बुलाया। डरी सहमी लड़की उसके घर चली गई। इसकी जानकारी लड़की की बड़ी बहन को हुई। इसके बाद उसने छोटी बहन से पूछताछ की। काफी समझाइश और मनोबल बढ़ाने के बाद पीड़ित लड़की ने अपनी बड़ी बहन को आप बीती सुनाई।

इसके बाद बड़ी बहन ने चाइल्ड लाइन की मदद ली और अपनी बहन की काउंसिलिंग कराने के बाद उसे लेकर सरकंडा थाने पहुंची। सरकंडा पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने दबिश भी दी गयी, लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस आरोपी युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Back to top button