हेडलाइन

BOLLYWOOD NEWS : “तुझसे नाराज नहीं जिंदगी”….के मशहूर गायक अनूप घोषाल का निधन, खामोश हो गई खूबसूरत आवाज,फिल्म इंडस्ट्री में छाया शोक

कोलकाता 15 दिसंबर 2023। हिंदी सिनेमा में मशहूर गायक और बेहतरीन आवाज के जादूगर गायक अनूप घोषाल अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली और उनका निधन हो गया। मशहूर गायक अनूप घोषाल को मासूम फिल्म के गाने तुझसे नाराज नहीं जिंदगी के लिए जाना जाता है, जो कि बेहद ही शानदार और दिल को छूने वाला गाना था। हिन्दी के साथ ही बंगला फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखरने वाले सिंगर अनूप घोषाल के निधन की खबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक बालीवूड में अपनी आवाज का छाप छोड़ने वाले अनूप घोषाल काफी समय से बीमार थे। बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से वो जूझ रहे थे। यही वजह थी कि उन्हें दक्षिण कोलकाता के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां उनका इलाज जारी डाॅक्टरों के द्वारा किया जा रहा था। लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत पहले से ज्यादा बिगड़ गयी और मल्टी ऑर्गन फलियर के बाद उनका निधन हो गया। गायक अनूप घोषाल अपने पीछे परिवार में दो बेटियां छोड़ गए हैं।

आपको बता दे कि अनूप घोषाल का जन्म एक म्यूजिकल फैमिली में हुआ था। उनकी मां लावण्या घोषाल की भी आवाज सुरीली थी और अनूप को अपनी मां से ही गायन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। 4 साल की उम्र से अनूप घोषाल ने गायकी की अभ्यास करना शुरू कर दिया था। इसी उम्र में उन्होंने अपनी पहली परफॉर्मेंस भी दी। कोलकाता के ऑल इंडिया रेडियो के शिशु महल नाम के बाल कार्यक्रम में उन्होंने गाना गाया था। गायक अनूप घोषाल बालीवूड की कई हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज दी।

अनूप घोषाल ने खासतौर से सत्यजीत रे की कई फिल्मों के गीतों को अपनी मधुर आवाज से अमर बना दिया। वहीं गायन के क्षेत्र के साथ ही अनूप राजनीति में भी सक्रिय रहे। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर उत्तरपाड़ा सीट से 2011 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की थी। मशहूर गायक अनूप घोषाल के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा बंगाली, हिंदी और अन्य भाषाओं में गाने वाले अनूप घोषाल के निधन पर मैं गहरा दुख और शोक प्रकट करती हूं।

Back to top button