बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग: दया बेन दूसरी बार बनी मां….बेटे को दिया जन्म …तारक मेहता की दिशा ने कहा….

मुंबई 28 मई 2022।तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन के किरदार से सबका दिल जीतने वालीं दिशा वकानी को काफी समय से फैंस शो में मिस कर रहे हैं। दिशा साल 2017 में बेटी की मां बनी थीं। उस दौरान ही दिशा मैटरनिटी लीव पर गई थीं। सभी को लगा था की बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद दिशा वापस शो में आ जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इतना ही नहीं अभी तक दिशा शो में वापस नहीं आई हैं। इतना ही नहीं कई बार तो ऐसा भी कहा गया कि दिशा शो में नहीं आएंगी और उनकी जगह कोई और आएगा। वहीं कभी खबर आती कि दिशा ही शो में वापस आएंगी। खैर इसी बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा दोबारा मां बन गई हैं।

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा इस बार बेबी बॉय की मां बनी हैं। कुछ दिनो पहले ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उनके पति और बिजनेसमैन मयूर पांड्या और उनके भाई एक्टर मयूर वकाणी ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है।

बता दें कि साल 2021 में दिशा को उनके पति के साथ एक फैमिली फंक्शन में स्पॉट किया गया था और उस वक्त एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। दिशा के भाई मयूर जो शो में सुंदर लाल का किरदार निभाते थे उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि मैं दोबारा मामा बन गया हूं। 2017 में दिशा की बेटी का जन्म हुआ था और अब बेटे का। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।’

Back to top button