बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

BREAKING: दिल्ली और मुंबई में BBC दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा, कर्मचारियों के जब्त किए गए फोन….

मुंबई 14 फरवरी 2023: मीडिया संस्थान BBC (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक, सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। लंदन स्थित BBC के दफ्तर में छापेमारी की कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है।

BBC के दिल्ली ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) की टीम पहुंचने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, IT की 60 से 70 लोगों की टीम रेड में शामिल है। सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है।

आयकर विभाग या BBC की तरफ से अब इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, सूत्रों से खबर मिली है कि IT टीम BBC ऑफिस में रखे गए रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। इधर, कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा- यह अघोषित आपातकाल है।

दरअसल, हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी। यह डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर थी। केंद्र सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कई यूनिवर्सिटियों में बवाल भी मचा था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं दायर हुई हैं। ऐसे में विपक्ष आयकर विभाग की छापेमारी को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ कर केंद्र पर निशाना साध रहा है।.

Back to top button