बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा… ट्वीट पर लिखा 3 लाइन का रेजिग्नेशन लेटर…

चंडीगढ़ 16 मार्च 2022।: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा और उसके बाद ट्विटर पर इसे पोस्ट किया। विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद पंजाब कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पांच राज्यों के पीसीसी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था। सिद्धू को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ही अध्यक्ष बनाया गया था और वह इस पर आठ महीने रहे। उनका इस्तीफा अमृतसर पूर्व सीट AAP उम्मीदवार जीवनजोत कौर से हारने के ठीक 6 दिन बाद आया है।

सुरजेवाला ने किया था ट्वीट
कांग्रेस की हार के बाद अध्यक्षों के इस्तीफे मांगे गए थे। कांग्रेस महासचिव संदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से कहा है कि वे पीसीसी के पुनर्गठन की सुविधा के लिए अपना इस्तीफा दें।’

सिद्धू को पहले ही इस्तीफे कि दी गई थी सलाह
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के 18 सीटों पर सिमटने के बाद, पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक वर्ग, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरप्रीत सिंह कांगर और लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं, उन्होंने सिद्धू को पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेने की सलाह दी थी।

 

Back to top button