बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग : BJP में नयी नियुक्तियां…सांसद पुत्र सहित इन 5 को मिली महामंत्री व राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी… पूर्व IPS सहित दो राष्ट्रीय प्रवक्ता बने…

रायपुर 21 नवंबर 20201। भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर नयी नियुक्तियां की गयी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 5 नयी नियुक्तियां की है। नयी नियुक्ति में दो राष्ट्रीय प्रवक्ता, दो राष्ट्रीय महामंत्री और एक राष्ट्रीय महामंत्री शामिल है। भारतीय जनता पार्टी में रविवार को संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहजाद पूनावाला के साथ भारती घोष को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही आशा लाकड़ा को भी संगठन में राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं विनोद तावड़ को राष्ट्रीय महामंत्री का प्रभार सौंपा गया है।

 

Back to top button