ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

ब्रेकिंग: नये मंत्रियों के अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त, GAD ने निजी स्थापना के लिए की नियुक्ति

रायपुर 22 दिसंबर 2023। नये मंत्रियों के शपथ के बाद अब उन मंत्रियों के निजी स्थापना में काम करने के लिए स्टाफ की नियुक्ति कर दी गयी है। आज ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट में 9 नये मंत्रियों ने शपथ लिया है। अब मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट में कुल 12 सदस्य हो गये हैं। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावे अरूण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम की शपथ दिलायी गयी थी।

आज बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल, रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लखनलाल देवांगन, लक्ष्मी राजवाड़े, केदार कश्यप और टंकराम वर्मा ने शपथ ली है। सभी मंत्रियों के निजी स्थापना में अब अधिकारी-कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गयी है।

Back to top button