हेडलाइन

ब्रेकिंग : अवैध कॉलोनाइजर पर दर्ज करें FIR…. मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश… रायपुर में बढ़ सकती है फ्लाइट की संख्या… रन-वे का होगा एक्सटेंशन..

रायपुर 20 नवंबर 2022। रायपुर में फ्लाइट की संख्या और बढ़ सकती है। राज्य सरकार फ्लाइट की बढ़ने वाली संभावित संख्या को देखते हुए रनवे का एक्सटेंशन करेगी। राज्य सरकार इसे लेकर जमीन को आरक्षित करने की तैयारी में है। आज मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश दिये। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो अवैध निर्माण नियमितीकरण में तेज़ी लाएं और इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को सीधा लाभ पहुँचाने के लिए क़ानून लाया गया। वार्ड स्तर, ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर नियमितिकरण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाये। नगर तथा ग्राम निवेश विभाग को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वो कार्रवाई में तेजी लायें। समय सीमा में कॉलोनी के लेआउट और मार्ग संरचना के अनुमोदन का काम पूर्ण करें।

मुख्यमंत्री ने अवैध कॉलोनाइजर पर सख्त तेवर दिखाये हैं। मुख्यमंत्री अवैध कॉलिनाइजरों पर सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि अगर ऐसी शिकायत आती है तो तत्काल उनके खिलाफ FIR दर्ज करें। नया रायपुर सेवा ग्राम निर्माण का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश िदाय गया है।

मुख्यमंत्री ने रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए दूसरे रनवे के लिए राज्य सरकार आरक्षित करेगी। इसे लेकर केंद्र से अनुमति हेतु प्रयास किये जायेंगे। रायपुर एयरपोर्ट के पास ऐरोसिटी विकास हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा गया है।

Back to top button