बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग : बोरवेल में गिरा बच्चा… पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर… 80 फीट गहरा है बोरवेल

जांजगीर। जांजगीर से एक बड़ी खबर आ रही है। 12 साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रवाना हो गये हैं। मामला जांजगीर के पिहरिद गांव का है, जहां 12 साल का राहुल नाम का बच्चा बोरवेल में गिर गया है।

जानकारी के मुताबिक पिता लाल साहू ने अपने घर के पीछे बोरवेल खुदवाया था। खुले इस बोरवेल के पास ही बच्चा खेल रहा था, इसी दौरान वो बोरवेल में गिर गया। खबर है कि बोरवेल करीब 80 फीट गहरा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची हुई है।

बच्चे को आक्सीजन के जरिये सांस पहुंचाने की कोशिश जारी है। वहीं प्रशासन की टीम ने बोरवेल से बच्चे को बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।खबर है कि 80 फीट गहरे बोरवेल में से 50 फीस की गहाई में जाकर बच्चा फंसा है। बच्चे में हलचल है और वो रेस्क्यू टीम की बातों पर रिएक्ट भी कर रहा है। इधर घर में माहौल काफी गमगीन बना हुआ है। बच्चे के सुरक्षित निकालने के लिए दुआएं की जा रही है।

Back to top button