बिग ब्रेकिंग

CG अपडेट: 4 बजे से थी जवान रितेश रंजन की संतरी ड्यूटी…. ड्यूटी के लिए तैयार होने के बाद सोते हुए साथियों को गोलियों से भूना…आरोपी जवान को थाने लाया गया, टॉप ऑफिसर्स करेंगे पूछताछ

रायपुर 8 नवंबर 2021। सुकमा के मरईगुड़ा का लिंगमपल्ली कैम्प तड़के 3 बजे गोलियों की आवाज से दहल गया। संतरी ड्यूटी में तैनात जवान रितेश रंजन ने अपने 7 साथियों को गोलियों से भून दिया।

[aiovg_video type=”facebook” facebook=”https://www.facebook.com/105473218475889/posts/147459794277231/”]

इस घटना में मौके पर 2 जवान और अस्पताल ले जाने के दौरान 2 जवानों ने दम तोड़ दिया।

 

जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान रितेश रंजन की 4 बजे सुबह से  संतरी ड्यूटी थी, संतरी ड्यूटी के लिए तैयार होने के बाद जवान ने बैरक में सो रहे अपने साथी जवान पर AK 47 से गोलियों की बौछार शुरू कर दी, इस घटना में 7 जवानो को गोलियां लगी, जिसमे से 4 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 3 गंभीर रूप से जख्मी हैं।

 

 

घटना में बाद आरोपी जवान रीतेश रंजन को पकड़ लिया गया और उसे फिलहाल थाने में रखा गया है। पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं, हालांकि घटना की वास्तविक वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। मृतक जवानों में 3 बिहार और 1 पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। इधर 2 घायलों को सेना के हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर तत्काल रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद IG बस्तर सुंदरराज पी, कलेक्टर विनीत नन्दनवार और SP सुनील शर्मा मौके पर पहुंच रहे है। इससे पहले कोंटा के एडिशनल SP और IG CRPF लिंगापल्ली कैम्प पहुंच गए हैं।।

Back to top button