हेडलाइन

माँ अन्नपूर्णा देवी की आराधना कर मंत्री अमरजीत भगत ने की धान खरीदी की शुरुवात…110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का है अनुमान…25.72 लाख किसानों का है पंजीयन…

रायपुर 01 नवंबर 2022। मंगलवार से धान खरीदी की शुरुआत प्रदेश भर में प्रारंभ कर दी गई। इसी कड़ी में रायपुर स्थित मंदिर हसौद सहकारी समिति में खाद्यमंत्र अमरजीत भगत ने अन्नपूर्णा देवी की अराधना कर धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ किया। राज्योत्सव के साथ ही आज से प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी शुरू हो गयी है। मंत्री भगत ने प्रदेश में आज से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाभियान पर किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है।


राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी है। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

इस मौके पर मार्कफेड के एमडी मनोज के. सोनी, समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह ध्रुव, नगर पंचायत मंदिर हसौद के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Back to top button