हेडलाइन

कैबिनेट अभी-अभी : मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू… लिये जा सकते हैं कई अहम फैसले…

रायपुर 6 अगस्त 2022। भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री निवास में हो रही इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। आज बैठक में किसानों के हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार बड़ा फैसला ले सकती है, वहीं धान खरीदी को लेकर भी आज की बैठक में चर्चा हो सकती है। इससे पहले राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 14 जुलाई को हुई थी।

मुख्यमंत्री न 15 अगस्त को नये आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा के साथ-साथ 10 हजार शिक्षक पद की भर्ती की घोषणा की थी। कैबिनेट में इस फैसले पर मुहर लग सकती है।
जानकारी के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर में धान तैयार हो जाएगा। इससे पहले धान खरीदी और बारदानों के अलावा मार्कफेड के लिए बैंक गारंटी की भी व्यवस्था करनी होगी। इस विषय पर भी कैबिनेट में बातचीत की जाएगी। इसके अलावा नए आत्मानंद स्कूल और कॉलेज के संबंध में भी कैबिनेट में स्वीकृति हो सकती है। रायगढ़ में नया कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। वहीं नये जिलों को लेकर भी आज कैबिनेट में कुछ अहम निर्णय लिया जा सकता है।
कर्मचारियों की हड़ताल हाल के दिनों में खत्म हुई है, गृहभाड़ा भत्ता को लेकर भी राज्य सरकार निर्णय ले सकती है। कहा जा रहा था कि गृहभाड़ा भत्ता को लेकर राज्य सरकार एक कमेटी बना सकती है। वहीं महंगाई भत्ता सहित कर्मचारियोंकी कुछ अन्य मांगों पर भी विचार किया जा सकता है।

Back to top button