हेडलाइन

कैबिनेट अपडेट : भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक जारी, कई बड़े प्रस्तावों पर होगी चर्चा, मंत्री प्रेस कांफ्रेंस कर देंगे जानकारी

रायपुर 2 सितंबर 2023। भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक जारी है। शाम 6 बजे से ये बैठक होनी थी, लेकिन कुछ विलंब से ये बैठक शुरू हुई है। बैठक में कुछ अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। चुनावी सरगर्मियों के बीच हो रही इस कैबिनेट से कई वर्गों को बड़ी उम्मीद है, लिहाजा इस बैठक में कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। बैठक के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर इसकी जानकारी मीडिया को देंगे।

प्रदेश में मानसून सत्र में खेती किसानों के हालात के अलावे, खाद-बीज की उपलब्धता के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। आज की बैठक पर अपनी मांगों को लेकर जिद पर अड़े कर्मचारियों की भी नजरें होगी। कैबिनेट की बैठक के एजेंडे की अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पायी है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि आज की बैठक में कुछ बड़े फैसले होने वाले हैं।

Back to top button