हेडलाइन

CG- सड़क हादसे में 10 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर, तेज रफ्तार पिकप पलटी

अकलतरा 8 जनवरी 2024। सड़क हादसे में 10 लोग घायल हो गये। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमी सोनार गांव की है। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस घटना में 10 लोग घायल हो गये, जिसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमी सोनार गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गयी। हादसे के वक्त पिकअप में 25 लोग सवार थे। पिकअप पलटने से 10 लोग घायल हो गये, वहीं 3 लोगों की हालत नाजुक है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीन लोगों को रेफर करने की तैयारी में है।

Back to top button