हेडलाइन

CG- ABEO की मौत: सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

CG- ABEO की मौत कवर्धा 29 फरवरी 2024। कवर्धा से एक बड़ी खबर आ रही है। ABEO ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या कर ली है। घटना कवर्धा जिले की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक बोड़ला विकासखंड के शिक्षा विभाग में पदस्थ ABEO ने आत्महत्या कर ली है। वो 6 साल से पदस्थ थे।

यह भी पढ़े : iPhone की बैंड बजाने आ रहा Nokia का ये तगड़ा मोबाइल…

मृत ABEO का नाम रवि क्षत्रीय है। जानकारी के मुताबिक कल शाम को अज्ञात कारण के चलते कीटनाशक खा ली। जिसके बाद उन्हें जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद बोड़ला पुलिस जांच में जुटी है।

CEO के गनमैन ने खुद को मारी गोली, जिला पंचायत निवास में मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर

जिला पंचायत निवास में गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां जवान खून से लथपथ मिला। जवान का नाम कृष्ण कुमार साहू है, जो  जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल का गनमैन बताया जा रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक जवान कृष्ण कुमार साहू ने खुद को गोली मारी है। ,आरक्षक कृष्ण कुमार साहू, 6वी बटालियन में पदस्थ जवान है। जानकारी के मुताबिक वो जिला पंचायत सीईओ के गनमैन के रूप में पिछले1 साल से तैनात था। मृतक बिलासपुर के सीपत का  रहने वाला है। घटना की सूचना पर जिला पंचायत निवास पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जांच जारी है। इधर, दुर्ग से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़े :  Tvs Apache के फीचर्स को धूल चटाएगी न्यू Hero Passion XTECH,देखे लक्जरी फीचर्स और कीमत

Back to top button