क्राइम

CG : आंगनबाड़ी सहायिका को पति ने जिंदा चूल्हे में झोंककर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस को गुमराह करने आरोपी ने कर दिया था……

कोरबा 21 जनवरी 2023। कोरबा में एक दिन पहले आंगनबाड़ी सहायिका की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट करने क बाद उसे जलते हुए चूल्हे में ढकेल दिया था। चूल्हे की चपेट में आकर जलने से महिला की मौत हो गयी थी। उधर पुलिस को गुमराह करने के बाद आरोपी पति घर से जंगल चला गया था। देर शाम जंगल से लौटने के बाद उसने इस पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञता दिखाते हुए पुलिस को पत्नी की मौत की जानकारी दिया था।

हत्या का ये मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम डुमरमुड़ा में कृष्णा टेकाम का परिवार निवास करता है। कृष्णा की पत्नी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थी। एक दिन पहले ही बृज कुंवर की अधजली लाश घर के किचन से संदिग्ध हालत में मिला था। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर पुलिस इस घटना को हत्या से जोड़कर देख रही थी। पुलिस की जांच में पता चला कि आंगनबाड़ी सहायिका बृज कुंवर और पति कृष्णा टेकाम के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों को शराब पीने की भी लत थी।

जांच में पता चला कि शनिवार को पति-पत्नी ने घर पर एक साथ शराब का सेवन किया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्णा ने अपनी पत्नी बृज कुंवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उसने पत्नी को किचन के जलते चूल्हे में मारने के लिए धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति गांव के ही जंगल में चला गया था, ताकि पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों को गुमराह किया जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे गये थे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची बांगो पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की गयी।

घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और मृतिका की संदिग्ध हालत में मौत पर पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना के वक्त वो शराब के नशे में था। मारपीट के बाद उसने पत्नी को जलाकर मारने की मंशा से उसे जलते हुए चूल्हे में धकेल दिया था। ताकि लोगों को ये पूरा मामला हत्या की जगह खाना बनाते वक्त जलने से मौत होने की घटना लगे। आरोपी कृष्णा टेकाम के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Back to top button