×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 04 Sep 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG: भाजपा के निष्कासित नेता के बेटे का बड़ा कांड,नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का एक और आरोप, कृष्णा अवस्थी और बेटे प्रणव पर FIR

बलौदाबाजार 4 सितंबर 2026। भाजपा से निष्कासित पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिता-पुत्र के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी की एक और शिकायत सामने आई है। इस बार जिला अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कृष्णा अवस्थी और प्रणव अवस्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल में नौकरी लगाने का दिया था झांसा

शिकायतकर्ता जीवन लाल कमल ने पुलिस को बताया कि उन्हें जिला अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया था। आरोप है कि नौकरी लगाने के नाम पर उनसे कुल 6 लाख रुपये लिए गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक रकम के लेन-देन का संबंध भाजपा कार्यालय बलौदाबाजार से भी बताया गया है।

Advertisement

जीवन लाल कमल का आरोप है कि रकम देने के बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन उन्हें लगातार आश्वासन दिया जाता रहा। रकम वापस नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

लगातार सामने आ रहे नौकरी के नाम पर लेन-देन के आरोप

कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी के खिलाफ इससे पहले भी नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने के आरोप सामने आ चुके हैं। हाल ही में प्रणव अवस्थी के खिलाफ शराब दुकान में सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने के आरोप में सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस के मुताबिक उस मामले में नौकरी के लिए 1.50 लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप है।

वहीं, मेघनाथ बंजारे ने भी कृष्णा अवस्थी पर ट्रांसफर और बाद में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये से अधिक लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

इसके अलावा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये लेकर कथित फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप भी कृष्णा अवस्थी पर सामने आ चुका है।

फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में जेल में बंद है पिता-पुत्र

कृष्णा अवस्थी और प्रणव अवस्थी पहले से ही कथित फर्जी स्थानांतरण आदेश से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी कर्मचारी को स्थानांतरण का लाभ दिलाने की कोशिश के आरोप में कार्रवाई की थी।

अब नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये लेने की नई शिकायत और एफआईआर के बाद पिता-पुत्र की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, रकम के लेन-देन और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

अग

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

रवींद्र राठौर का मार्मिक पत्र: “कलम के पहरुओं की सिसकी, शिक्षक दिवस पर सम्मान के साथ न्याय भी दे सरकार” वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और TET पर शिक्षकों की पीड़ा किया बयां

RECOMMENDED
TATA Curvv Series X

TATA Curvv Series X भारत में लॉन्च: ₹10 लाख शुरुआती कीमत, Pure X ट्रिम से ही मिलेगा 10.25-इंच स्क्रीन का मज़ा

RECOMMENDED
I'M Game Box Office Collection Day 1

I’M Game Box Office Collection Day 1: दुलकर सलमान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए ₹5.05 करोड़, ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

RECOMMENDED
Xiaomi Pad 9 Pro Max

Xiaomi Pad 9 Pro Max: 13.3-इंच डिस्प्ले और Xring O3 चिपसेट के साथ 7 सितंबर को होगा लॉन्च

RECOMMENDED
Renault Duster EMI Plan

Renault Duster EMI Plan: 3 लाख रुपये Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? दिल्ली की On-Road कीमत के साथ समझें पूरा गणित

RECOMMENDED
Vivo V80 Lite 5G

Vivo V80 Lite 5G: 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

RECOMMENDED

सास की आत्महत्या मामले में बहू सहित तीन गिरफ्तार, दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर सास ने दी थी जान, जांच में प्रताड़ना के आरोप सही निकले

RECOMMENDED
शिक्षिका सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान: छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, नवाचार से बच्चों की पढ़ाई को बनाया आसान

RECOMMENDED

नौकरी का मौका: 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 185 पदों पर होगी भर्ती, मौके पर ही मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर

RECOMMENDED
BOB SO Recruitment 2026

BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट, मुख्य सचिव ने रिक्त पदों की ली समीक्षा,विभागवार स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की जानकारी तलब

RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV Spied Testing

Nissan Terrano PHEV Spied Testing: 2027 में ग्लोबल एंट्री से पहले चीन की सड़कों पर दिखी न्यू जनरेशन SUV

RECOMMENDED
Makhan-Mishri Bhog

जन्माष्टमी पर घर में ऐसे बनाएं बाल गोपाल का प्रिय माखन-मिश्री भोग, बेहद आसान है विधि

RECOMMENDED
Tecno Spark Go 3 Pro Sale

Tecno Spark Go 3 Pro Sale: भारत में 120Hz डिस्प्ले और IP69 रेटिंग वाले नए स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत

RECOMMENDED

शिक्षक दिवस पर रायगढ़ की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान, अनूठी शिक्षण शैली के लिए मिलेगा अवॉर्ड

RECOMMENDED
Poco X8 Series

Poco X8 सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस होंगे नए फोन्स

RECOMMENDED
Kia Sorento Launch

Kia Sorento Launch India: 3-रो हाइब्रिड एसयूवी हुई लॉन्च, ADAS और AWD से है लैस

RECOMMENDED
Infinix Hot 70 Pro 5G

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च: Flipkart पर सेल, MediaTek Dimensity 7100, 6000mAh बैटरी और AMC डिस्प्ले की पूरी डिटेल

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री लौटे दिल्ली से: बोले, बारिश की हर बूंद को सहेजकर जल सुरक्षित करना राज्य सरकार का लक्ष्य

RECOMMENDED

धमतरी में जुआरियों पर पुलिस की नकेल, 6 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

रवींद्र राठौर का मार्मिक पत्र: "कलम के पहरुओं की सिसकी, शिक्षक दिवस पर सम्मान के साथ न्याय भी दे सरकार" वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और TET पर शिक्षकों की पीड़ा किया बयां