×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 04 Sep 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

सास की आत्महत्या मामले में बहू सहित तीन गिरफ्तार, दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर सास ने दी थी जान, जांच में प्रताड़ना के आरोप सही निकले

कोरबा 4 सितंबर 2026। कोरबा में सौतेली बहू और उसके मायके पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाती नजर आ रही थी। जांच के दौरान पुलिस को घर की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट भी मिला। मामले की जांच के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मृतका की सौतेली बहू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

27 अगस्त को पंखे से फंदे पर लटका मिला था शव

घटना 27 अगस्त की है। लक्ष्मी बाई मानिकपुरी, उम्र करीब 40 वर्ष, ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

Advertisement

मर्ग जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल की दीवार पर लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला। इसमें लक्ष्मी बाई ने अपनी बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष के लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

पुलिस ने दीवार पर लिखे लेख की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया यह लेख मृतका द्वारा ही लिखा जाना पाया गया।

आत्महत्या से पहले बहनों को भेजा था वीडियो

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि लक्ष्मी बाई ने आत्महत्या से पहले अपनी बहनों को एक वीडियो बनाकर भेजा था। पुलिस ने वीडियो को जब्त कर उसका पंचनामा तैयार किया। इसके अलावा मृतका की बहनों, परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।

जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस के सामने पारिवारिक विवाद की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी बाई के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की और वर्तमान पति तथा उसके पहले के बच्चों के साथ रह रही थीं।

घर से निकालने के लिए दबाव बनाने का आरोप

पुलिस जांच में सामने आए परिजनों के कथनों के अनुसार, लक्ष्मी बाई की सौतेली बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष के लोग कथित तौर पर अक्सर घर आते थे और उन्हें घर से बाहर निकालने का दबाव बनाते थे। इसको लेकर परिवार में आए दिन विवाद और झगड़े होने की बात भी सामने आई।

परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि लक्ष्मी बाई पहले भी पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष के व्यवहार से परेशान थीं। कथित प्रताड़ना से आहत होकर उन्होंने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। एक बार जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश करने की जानकारी भी जांच में सामने आई।

जांच के बाद तीन आरोपियों को भेजा जेल

मर्ग जांच, सुसाइड नोट, वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले में मृतका की सौतेली बहू पूर्णिमा समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आए सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

रवींद्र राठौर का मार्मिक पत्र: “कलम के पहरुओं की सिसकी, शिक्षक दिवस पर सम्मान के साथ न्याय भी दे सरकार” वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और TET पर शिक्षकों की पीड़ा किया बयां

RECOMMENDED
TATA Curvv Series X

TATA Curvv Series X भारत में लॉन्च: ₹10 लाख शुरुआती कीमत, Pure X ट्रिम से ही मिलेगा 10.25-इंच स्क्रीन का मज़ा

RECOMMENDED
I'M Game Box Office Collection Day 1

I’M Game Box Office Collection Day 1: दुलकर सलमान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए ₹5.05 करोड़, ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

RECOMMENDED
Xiaomi Pad 9 Pro Max

Xiaomi Pad 9 Pro Max: 13.3-इंच डिस्प्ले और Xring O3 चिपसेट के साथ 7 सितंबर को होगा लॉन्च

RECOMMENDED
Renault Duster EMI Plan

Renault Duster EMI Plan: 3 लाख रुपये Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? दिल्ली की On-Road कीमत के साथ समझें पूरा गणित

RECOMMENDED
Vivo V80 Lite 5G

Vivo V80 Lite 5G: 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

RECOMMENDED
शिक्षिका सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान: छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, नवाचार से बच्चों की पढ़ाई को बनाया आसान

RECOMMENDED

CG: भाजपा के निष्कासित नेता के बेटे का बड़ा कांड,नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का एक और आरोप, कृष्णा अवस्थी और बेटे प्रणव पर FIR

RECOMMENDED

नौकरी का मौका: 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 185 पदों पर होगी भर्ती, मौके पर ही मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर

RECOMMENDED
BOB SO Recruitment 2026

BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट, मुख्य सचिव ने रिक्त पदों की ली समीक्षा,विभागवार स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की जानकारी तलब

RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV Spied Testing

Nissan Terrano PHEV Spied Testing: 2027 में ग्लोबल एंट्री से पहले चीन की सड़कों पर दिखी न्यू जनरेशन SUV

RECOMMENDED
Makhan-Mishri Bhog

जन्माष्टमी पर घर में ऐसे बनाएं बाल गोपाल का प्रिय माखन-मिश्री भोग, बेहद आसान है विधि

RECOMMENDED
Tecno Spark Go 3 Pro Sale

Tecno Spark Go 3 Pro Sale: भारत में 120Hz डिस्प्ले और IP69 रेटिंग वाले नए स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत

RECOMMENDED

शिक्षक दिवस पर रायगढ़ की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान, अनूठी शिक्षण शैली के लिए मिलेगा अवॉर्ड

RECOMMENDED
Poco X8 Series

Poco X8 सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस होंगे नए फोन्स

RECOMMENDED
Kia Sorento Launch

Kia Sorento Launch India: 3-रो हाइब्रिड एसयूवी हुई लॉन्च, ADAS और AWD से है लैस

RECOMMENDED
Infinix Hot 70 Pro 5G

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च: Flipkart पर सेल, MediaTek Dimensity 7100, 6000mAh बैटरी और AMC डिस्प्ले की पूरी डिटेल

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री लौटे दिल्ली से: बोले, बारिश की हर बूंद को सहेजकर जल सुरक्षित करना राज्य सरकार का लक्ष्य

RECOMMENDED

धमतरी में जुआरियों पर पुलिस की नकेल, 6 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

रवींद्र राठौर का मार्मिक पत्र: "कलम के पहरुओं की सिसकी, शिक्षक दिवस पर सम्मान के साथ न्याय भी दे सरकार" वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और TET पर शिक्षकों की पीड़ा किया बयां