×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 04 Sep 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

रवींद्र राठौर का मार्मिक पत्र: “कलम के पहरुओं की सिसकी, शिक्षक दिवस पर सम्मान के साथ न्याय भी दे सरकार” वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और TET पर शिक्षकों की पीड़ा किया बयां

रायपुर 4 सितम्बर 2026। शिक्षक दिवस महज सम्मान और शुभकामनाओं का दिन नहीं, बल्कि उन शिक्षकों की समस्याओं को सुनने का भी अवसर है, जो वर्षों से प्रदेश के बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे हैं। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए इस बार शिक्षक दिवस की खुशियों के बीच अपनी सेवा से जुड़ी समस्याओं और लंबित मांगों की टीस भी दिखाई दे रही है।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष रवीन्द्र राठौर ने राज्य सरकार के नाम एक मार्मिक पत्र लिखकर शिक्षकों की वर्षों पुरानी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। पत्र में उन्होंने वेतन विसंगति, समयबद्ध क्रमोन्नति और TET की अनिवार्यता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।

Advertisement

एक ही काम, फिर वेतन में इतना अंतर क्यों?

शिक्षकों की सबसे बड़ी चिंताओं में वेतन विसंगति का मुद्दा शामिल है। राठौर का कहना है कि प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना नहीं होने के कारण समान पद, समान योग्यता और समान जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षकों के वेतन में अंतर की स्थिति बनी हुई है।

दशकों तक विद्यालयों में सेवाएं देने के बावजूद कई शिक्षक आज भी अपने अधिकारों के लिए विभागीय प्रक्रियाओं और कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षक जिस कलम से विद्यार्थियों को अधिकार और न्याय की सीख देते हैं, उसी कलम को अपने अधिकारों की लड़ाई लिखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

20-25 साल की सेवा के बाद भी क्रमोन्नति का इंतजार

शिक्षकों की एक अन्य प्रमुख मांग समयबद्ध क्रमोन्नति को लेकर है। ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में वर्षों तक सेवाएं देने वाले शिक्षकों को समय पर क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिलने से उनमें निराशा है।

राठौर ने सरकार से आग्रह किया है कि लंबे समय से लंबित इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि वर्षों की सेवा और अनुभव का उचित सम्मान हो सके।

दशकों के अनुभव के सामने TET की अनिवार्यता पर सवाल

पदोन्नति में TET की अनिवार्यता को लेकर भी शिक्षक वर्ग में नाराजगी है। राठौर ने सवाल उठाया कि जो शिक्षक वर्षों से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं और जिनके पढ़ाए बच्चे आज डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी और जिम्मेदार नागरिक बन चुके हैं, उनकी पदोन्नति के लिए दोबारा पात्रता परीक्षा की शर्त कितनी व्यावहारिक है?

शिक्षकों का तर्क है कि दशकों का शिक्षण अनुभव भी एक बड़ी योग्यता है। लंबे समय तक विद्यालयों में काम कर चुके शिक्षकों पर अचानक TET की शर्त लागू होने से उनके पदोन्नति के अवसर प्रभावित हो रहे हैं।

‘गुरु’ का सम्मान सिर्फ मंचों तक सीमित न रहे

रवीन्द्र राठौर ने अपने पत्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर होने वाले सम्मान समारोहों और शुभकामनाओं के साथ शिक्षकों की वास्तविक समस्याओं के समाधान की जरूरत पर जोर दिया है।

उनका कहना है कि शिक्षक को समाज में गुरु का सम्मान दिया जाता है, लेकिन जब उसके वेतन, क्रमोन्नति और सेवा संबंधी अधिकारों की बात आती है तो समस्याएं लंबे समय तक लंबित रहती हैं। ऐसे में केवल मंच से सम्मान और शुभकामनाएं देने से शिक्षक की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

शिक्षक दिवस पर सरकार से ‘ऐतिहासिक उपहार’ की उम्मीद

शिक्षक संगठन ने सरकार से मांग की है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को केवल सम्मान और शुभकामनाएं ही नहीं, बल्कि उनकी लंबित समस्याओं के समाधान का ठोस भरोसा भी मिले।

वेतन विसंगति दूर करने, समयबद्ध क्रमोन्नति का लाभ देने और TET की अव्यवहारिक शर्त से राहत देने की दिशा में सरकार ठोस निर्णय ले, ताकि शिक्षक सम्मान के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

रवीन्द्र राठौर का कहना है कि यदि सरकार वास्तव में शिक्षक और गुरु परंपरा का सम्मान करना चाहती है, तो शिक्षकों की जायज मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना होगा। क्योंकि शिक्षक का सम्मान केवल फूल और मंच से नहीं, बल्कि उसके अधिकार और सम्मानजनक सेवा शर्तों को सुनिश्चित करने से पूरा होगा।

News Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

TATA Curvv Series X

TATA Curvv Series X भारत में लॉन्च: ₹10 लाख शुरुआती कीमत, Pure X ट्रिम से ही मिलेगा 10.25-इंच स्क्रीन का मज़ा

RECOMMENDED
I'M Game Box Office Collection Day 1

I’M Game Box Office Collection Day 1: दुलकर सलमान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए ₹5.05 करोड़, ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

RECOMMENDED
Xiaomi Pad 9 Pro Max

Xiaomi Pad 9 Pro Max: 13.3-इंच डिस्प्ले और Xring O3 चिपसेट के साथ 7 सितंबर को होगा लॉन्च

RECOMMENDED
Renault Duster EMI Plan

Renault Duster EMI Plan: 3 लाख रुपये Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? दिल्ली की On-Road कीमत के साथ समझें पूरा गणित

RECOMMENDED
Vivo V80 Lite 5G

Vivo V80 Lite 5G: 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

RECOMMENDED

सास की आत्महत्या मामले में बहू सहित तीन गिरफ्तार, दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर सास ने दी थी जान, जांच में प्रताड़ना के आरोप सही निकले

RECOMMENDED
शिक्षिका सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान: छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, नवाचार से बच्चों की पढ़ाई को बनाया आसान

RECOMMENDED

CG: भाजपा के निष्कासित नेता के बेटे का बड़ा कांड,नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का एक और आरोप, कृष्णा अवस्थी और बेटे प्रणव पर FIR

RECOMMENDED

नौकरी का मौका: 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 185 पदों पर होगी भर्ती, मौके पर ही मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर

RECOMMENDED
BOB SO Recruitment 2026

BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट, मुख्य सचिव ने रिक्त पदों की ली समीक्षा,विभागवार स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की जानकारी तलब

RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV Spied Testing

Nissan Terrano PHEV Spied Testing: 2027 में ग्लोबल एंट्री से पहले चीन की सड़कों पर दिखी न्यू जनरेशन SUV

RECOMMENDED
Makhan-Mishri Bhog

जन्माष्टमी पर घर में ऐसे बनाएं बाल गोपाल का प्रिय माखन-मिश्री भोग, बेहद आसान है विधि

RECOMMENDED
Tecno Spark Go 3 Pro Sale

Tecno Spark Go 3 Pro Sale: भारत में 120Hz डिस्प्ले और IP69 रेटिंग वाले नए स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत

RECOMMENDED

शिक्षक दिवस पर रायगढ़ की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान, अनूठी शिक्षण शैली के लिए मिलेगा अवॉर्ड

RECOMMENDED
Poco X8 Series

Poco X8 सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस होंगे नए फोन्स

RECOMMENDED
Kia Sorento Launch

Kia Sorento Launch India: 3-रो हाइब्रिड एसयूवी हुई लॉन्च, ADAS और AWD से है लैस

RECOMMENDED
Infinix Hot 70 Pro 5G

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च: Flipkart पर सेल, MediaTek Dimensity 7100, 6000mAh बैटरी और AMC डिस्प्ले की पूरी डिटेल

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री लौटे दिल्ली से: बोले, बारिश की हर बूंद को सहेजकर जल सुरक्षित करना राज्य सरकार का लक्ष्य

RECOMMENDED

धमतरी में जुआरियों पर पुलिस की नकेल, 6 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

सास की आत्महत्या मामले में बहू सहित तीन गिरफ्तार, दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर सास ने दी थी जान, जांच में प्रताड़ना के आरोप सही निकले