×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 04 Sep 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट, मुख्य सचिव ने रिक्त पदों की ली समीक्षा,विभागवार स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की जानकारी तलब

रायपुर, 4 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया को गति देने को लेकर सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों में स्वीकृत पद, भरे हुए पद और रिक्त पदों की विभागवार स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (व्यापमं) के माध्यम से चल रही भर्ती परीक्षाओं और विभागों की ओर से भेजे गए इंडेंट यानी मांग पत्रों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने रिक्त पदों को भरने के लिए वित्त विभाग से मिली सहमति, पहले विज्ञापित किए जा चुके पदों की स्थिति और अब तक हुई नियुक्तियों का भी ब्योरा तलब किया।

Advertisement

2027 में संभावित भर्तियों पर भी मंथन

समीक्षा बैठक में वर्ष 2027 के लिए संभावित पदों को लेकर भी चर्चा हुई। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचित किए जाने वाले संभावित पदों की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सभी विभागों में भर्ती नियमों को अपडेट करने की प्रक्रिया पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।

मुख्य सचिव ने भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने और विभागों में आवश्यकतानुसार रिक्त पदों की पूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य वर्तमान रिक्तियों की स्थिति स्पष्ट करने के साथ ही आने वाले वर्षों में भर्ती को लेकर एक स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करना रहा।

भर्ती नियमों को अपडेट करने पर जोर

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि विभागों के भर्ती नियम अद्यतन रहें, ताकि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। सरकार की ओर से विभागों की जरूरत के अनुसार पदों की पहचान और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री एवं खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और चयन मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

रवींद्र राठौर का मार्मिक पत्र: “कलम के पहरुओं की सिसकी, शिक्षक दिवस पर सम्मान के साथ न्याय भी दे सरकार” वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और TET पर शिक्षकों की पीड़ा किया बयां

RECOMMENDED
TATA Curvv Series X

TATA Curvv Series X भारत में लॉन्च: ₹10 लाख शुरुआती कीमत, Pure X ट्रिम से ही मिलेगा 10.25-इंच स्क्रीन का मज़ा

RECOMMENDED
I'M Game Box Office Collection Day 1

I’M Game Box Office Collection Day 1: दुलकर सलमान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए ₹5.05 करोड़, ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

RECOMMENDED
Xiaomi Pad 9 Pro Max

Xiaomi Pad 9 Pro Max: 13.3-इंच डिस्प्ले और Xring O3 चिपसेट के साथ 7 सितंबर को होगा लॉन्च

RECOMMENDED
Renault Duster EMI Plan

Renault Duster EMI Plan: 3 लाख रुपये Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? दिल्ली की On-Road कीमत के साथ समझें पूरा गणित

RECOMMENDED
Vivo V80 Lite 5G

Vivo V80 Lite 5G: 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

RECOMMENDED

सास की आत्महत्या मामले में बहू सहित तीन गिरफ्तार, दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर सास ने दी थी जान, जांच में प्रताड़ना के आरोप सही निकले

RECOMMENDED
शिक्षिका सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान: छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, नवाचार से बच्चों की पढ़ाई को बनाया आसान

RECOMMENDED

CG: भाजपा के निष्कासित नेता के बेटे का बड़ा कांड,नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का एक और आरोप, कृष्णा अवस्थी और बेटे प्रणव पर FIR

RECOMMENDED

नौकरी का मौका: 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 185 पदों पर होगी भर्ती, मौके पर ही मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर

RECOMMENDED
BOB SO Recruitment 2026

BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV Spied Testing

Nissan Terrano PHEV Spied Testing: 2027 में ग्लोबल एंट्री से पहले चीन की सड़कों पर दिखी न्यू जनरेशन SUV

RECOMMENDED
Makhan-Mishri Bhog

जन्माष्टमी पर घर में ऐसे बनाएं बाल गोपाल का प्रिय माखन-मिश्री भोग, बेहद आसान है विधि

RECOMMENDED
Tecno Spark Go 3 Pro Sale

Tecno Spark Go 3 Pro Sale: भारत में 120Hz डिस्प्ले और IP69 रेटिंग वाले नए स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत

RECOMMENDED

शिक्षक दिवस पर रायगढ़ की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान, अनूठी शिक्षण शैली के लिए मिलेगा अवॉर्ड

RECOMMENDED
Poco X8 Series

Poco X8 सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस होंगे नए फोन्स

RECOMMENDED
Kia Sorento Launch

Kia Sorento Launch India: 3-रो हाइब्रिड एसयूवी हुई लॉन्च, ADAS और AWD से है लैस

RECOMMENDED
Infinix Hot 70 Pro 5G

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च: Flipkart पर सेल, MediaTek Dimensity 7100, 6000mAh बैटरी और AMC डिस्प्ले की पूरी डिटेल

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री लौटे दिल्ली से: बोले, बारिश की हर बूंद को सहेजकर जल सुरक्षित करना राज्य सरकार का लक्ष्य

RECOMMENDED

धमतरी में जुआरियों पर पुलिस की नकेल, 6 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

रवींद्र राठौर का मार्मिक पत्र: "कलम के पहरुओं की सिसकी, शिक्षक दिवस पर सम्मान के साथ न्याय भी दे सरकार" वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और TET पर शिक्षकों की पीड़ा किया बयां