×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 04 Sep 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान: छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, नवाचार से बच्चों की पढ़ाई को बनाया आसान

शिक्षिका सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

रायपुर, 4 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का चयन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए हुआ है। प्रदेश से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित वे एकमात्र शिक्षिका हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र, शाल और सम्मान राशि का चेक प्रदान किया जाएगा।

सुनीता यादव बरमकेला विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खिचरी में पदस्थ हैं। उन्होंने पारंपरिक शिक्षण के साथ नवाचार, साहित्य और तकनीक को जोड़कर बच्चों के लिए पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने का प्रयास किया है। खासतौर पर पढ़ाई में पीछे रह जाने वाले बच्चों को आगे लाने के लिए उनके स्तर के अनुसार विशेष प्रयास किए जाते हैं।

Advertisement

तकनीक के जरिए बच्चों को पढ़ाने का अनोखा तरीका

सुनीता यादव बच्चों को पढ़ाने के लिए दीक्षा एप, स्टोरीवीवर, ऑडियो बुक, पॉडकास्ट और लघु फिल्मों का उपयोग करती हैं। विषयों को बच्चों की रोजमर्रा की समझ से जोड़ने के लिए वे स्वयं और बच्चों के अभिनय वाली लघु फिल्में भी तैयार करती हैं। इससे कठिन विषयों को भी बच्चों के लिए सरल तरीके से प्रस्तुत करने में मदद मिलती है।

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में प्राथमिक विद्यालयों में हुए बदलावों को लेकर शोध पत्र भी तैयार किया है। इसके अलावा बिलासपुर जिले में आदिवासी बच्चों के लिए आयोजित निशुल्क समर कैंप में भी उन्होंने अध्यापन किया है।

बच्चों की पढ़ाई के साथ पोषण पर भी फोकस

शिक्षिका सुनीता यादव का प्रयास सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं है। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर भी वे सक्रिय रहती हैं। जरूरतमंद बच्चों के लिए अपने स्तर पर नियमित दूध की व्यवस्था करने के साथ ही न्योता भोजन के लिए लोगों को प्रेरित करती हैं।

उनके शिक्षण में पढ़ाई के साथ बच्चों के सामाजिक और भावनात्मक विकास पर भी जोर दिया जाता है। यही वजह है कि प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

राज्य शिक्षक सम्मान समेत कई पुरस्कार

शिक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सुनीता यादव को पहले भी सम्मान मिल चुका है। वर्ष 2024 में उन्हें राज्य शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया था, जबकि वर्ष 2025 में पंडित मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण से भी सम्मानित किया गया।

वे प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यों में भी भाग लेती हैं। सीड बॉल तैयार करने से लेकर सैनिकों के लिए राखियां बनाने जैसे सामाजिक कार्यों में उनकी सहभागिता रही है।

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए उनका चयन शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार, समर्पण और संवेदनशीलता को मिली राष्ट्रीय पहचान के तौर पर देखा जा रहा है। सुनीता यादव की उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत में भी खुशी का माहौल है।

 

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

रवींद्र राठौर का मार्मिक पत्र: “कलम के पहरुओं की सिसकी, शिक्षक दिवस पर सम्मान के साथ न्याय भी दे सरकार” वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और TET पर शिक्षकों की पीड़ा किया बयां

RECOMMENDED
TATA Curvv Series X

TATA Curvv Series X भारत में लॉन्च: ₹10 लाख शुरुआती कीमत, Pure X ट्रिम से ही मिलेगा 10.25-इंच स्क्रीन का मज़ा

RECOMMENDED
I'M Game Box Office Collection Day 1

I’M Game Box Office Collection Day 1: दुलकर सलमान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए ₹5.05 करोड़, ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

RECOMMENDED
Xiaomi Pad 9 Pro Max

Xiaomi Pad 9 Pro Max: 13.3-इंच डिस्प्ले और Xring O3 चिपसेट के साथ 7 सितंबर को होगा लॉन्च

RECOMMENDED
Renault Duster EMI Plan

Renault Duster EMI Plan: 3 लाख रुपये Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? दिल्ली की On-Road कीमत के साथ समझें पूरा गणित

RECOMMENDED
Vivo V80 Lite 5G

Vivo V80 Lite 5G: 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

RECOMMENDED

सास की आत्महत्या मामले में बहू सहित तीन गिरफ्तार, दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर सास ने दी थी जान, जांच में प्रताड़ना के आरोप सही निकले

RECOMMENDED

CG: भाजपा के निष्कासित नेता के बेटे का बड़ा कांड,नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का एक और आरोप, कृष्णा अवस्थी और बेटे प्रणव पर FIR

RECOMMENDED

नौकरी का मौका: 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 185 पदों पर होगी भर्ती, मौके पर ही मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर

RECOMMENDED
BOB SO Recruitment 2026

BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट, मुख्य सचिव ने रिक्त पदों की ली समीक्षा,विभागवार स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की जानकारी तलब

RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV Spied Testing

Nissan Terrano PHEV Spied Testing: 2027 में ग्लोबल एंट्री से पहले चीन की सड़कों पर दिखी न्यू जनरेशन SUV

RECOMMENDED
Makhan-Mishri Bhog

जन्माष्टमी पर घर में ऐसे बनाएं बाल गोपाल का प्रिय माखन-मिश्री भोग, बेहद आसान है विधि

RECOMMENDED
Tecno Spark Go 3 Pro Sale

Tecno Spark Go 3 Pro Sale: भारत में 120Hz डिस्प्ले और IP69 रेटिंग वाले नए स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत

RECOMMENDED

शिक्षक दिवस पर रायगढ़ की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान, अनूठी शिक्षण शैली के लिए मिलेगा अवॉर्ड

RECOMMENDED
Poco X8 Series

Poco X8 सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस होंगे नए फोन्स

RECOMMENDED
Kia Sorento Launch

Kia Sorento Launch India: 3-रो हाइब्रिड एसयूवी हुई लॉन्च, ADAS और AWD से है लैस

RECOMMENDED
Infinix Hot 70 Pro 5G

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च: Flipkart पर सेल, MediaTek Dimensity 7100, 6000mAh बैटरी और AMC डिस्प्ले की पूरी डिटेल

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री लौटे दिल्ली से: बोले, बारिश की हर बूंद को सहेजकर जल सुरक्षित करना राज्य सरकार का लक्ष्य

RECOMMENDED

धमतरी में जुआरियों पर पुलिस की नकेल, 6 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

रवींद्र राठौर का मार्मिक पत्र: "कलम के पहरुओं की सिसकी, शिक्षक दिवस पर सम्मान के साथ न्याय भी दे सरकार" वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और TET पर शिक्षकों की पीड़ा किया बयां