बिग ब्रेकिंग

CG BREAKING- खड़ी ट्रेलर से बस टकराई, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने हादसे पर जताया दुःख

कोरबा 12 सितंबर 2022। कोरबा जिला में बड़ा सड़क हादसा हो गया हैं। यहां तड़के सुबह 4 बजंे के लगभग रायपुर से अंबिकापुर की तरफ जा रही यात्री बस सड़क पर खड़ी ट्रेलर से टकरा गयी। इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार 7 लोगों की मौत हो गयी हैं। मरने वालों में 4 पुरूष, 2 महिला और एक बच्चा शामिल हैं। वही इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुःख जताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की हैं।

कोरबा जिला में ये सड़क हादसा बांगो थाना के पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्रांतर्गत मड़ई के पास आज सुबह 4 बजें घटित हुआ। बताया जा रहा हैं कि रायपुर से यात्रियों को बस अंबिकापुर के लिए रवाना हुई थी। नेशनल हाईवे 130 कटघोरा अंबिकापुर मार्ग पर बस रवाना हो रही थी। तभी सुबह 4 बजें तेज रफ्तार बस सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ी ट्रेलर से टकरा गयी।

दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के एक हिस्से का परखच्चा उड़ गया। इस हादसे में 4 पुरूष सहित 2 महिला और 1 बच्चें की मौत हो गयी हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। दर्जन भर लोगों को गंभीर चोट आयी हैं। जिनका उपचार कराया जा रहा हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Back to top button