हेडलाइन

CG ब्रेकिंग- बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल, सर्चिंग में निकले जवानों को बनाया निशाना

 

बीजापुर 8 फरवरी 2022 । बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सर्चिंग पार्टी के जवानों पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर निशाना बनाया है। ब्लास्ट में 4 CRPF जवान घायल हुए है, जिन्हे ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

पूरा घटनाक्रम बीजापुर के भोपालपटन सड़क मार्ग की बताई जा रही है। यहां कैम्प से रोज की तरह आज भी CRPF जवानों की टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी। जवानों पर हमले की मंशा से नक्सलियों ने पहले ही इस रूट पर भोपालपटनम सड़क मार्ग पर चिन्नाकोड़ेपाल टी पॉइंट के पास IED लगा दिया था।

सर्चिंग पार्टी के वहां पहुंचते ही IED ब्लास्ट हो गया।

घायल जवानों में डिप्टी कमांडेंड पलवान विश्वास, एएसआई सदा शिव यादव, हेड कांस्टेबल राजीव रंजन और कांस्टेबल ओम प्रकाश शामिल हैA बीजापुर के एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने इस घटना में ब्लास्ट की चपेट में आकर 4 जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ब्लास्ट के बाद क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गयी है।

Back to top button