हेडलाइन

CG ब्रेकिंग: नक्सलियों ने जन अदालत में ग्रामीण युवक को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत व्याप्त,घटना के बाद क्षेत्र में बैनर लगाये

कांकेर 21 नवंबर 2023| छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर से बड़ी ख़बर आ रही है। यहां नक्सलियोें ने एक बार फिर दहशत फैलाने के लिए एक युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर ग्रामीण युवक को मौत के घाट उतार दिया। माओवादियों का आरोप है कि मृतक ग्रामीण डीआरजी के लिए काम करता था। जिसके लिए उसे जन अदालत में मौत की सजा दी गयी।

जानकारी के मुताबिक मामला हत्या की ये वारदात कांकेर के कोयलीबेड़ा थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने गोमे गांव के जंगल में जन अदालत लगायी थी। इस जन अदालत में माओवादियों ने गांव में रहने वाले अमर उईके पर पुलिस और डीआरजी का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया। पुलिस का मुखबिर होने के आरोप में जन अदालत में ही युवक को मौत की सजा सुना दी गयी।

जिसके बाद नक्सलियों ने जन अदालत में लिये फैसले के बाद उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों के रावघाट एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है और माओवादियों ने घटना के बाद क्षेत्र में बैनर भी लगाया है। उधर इस हत्याकांड के बाद एक बार फिर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस फोर्स द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गयी है।

Back to top button